फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थिर हुई घाघरा, कटान हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है लेकिन कटान जारी है। नदी परसिया गांव में सामने कटान कर रही है। नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर रविवार की शाम चार बजे 69.69 मीटर था जो एक सेमी घटकर सोमवार को 69.68 मीटर पर आ गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। वहीं बदरहुंआ नाले पर रविवार को नदी का जलस्तर 71.24 मीटर था जो सोमवार को स्थिर रहकर 71.24 मीटर ही रहा। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। रविवार को जलस्तर घटने लगा था लेकिन सोमवार को पानी स्थिर हो गया। घाघरा नदी का कटान अब परसिया गांव के सामने हो रही है। जिससे दर्जनों किसान अब भूमिहीन होने के कगार पर हैं। घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्र गांगेपुर, परसिया, झगरहवा, बासु का पुरा, साधु का पुरा व देवारा खास राजा के बगहवा गांव में कटान कर रही है। घाघरा नदी एक दिन बढ़ने के बाद फिर घटना शुरू हो गई है। अभी भी कई संपर्क मार्ग पर नाव ही सहारा है। अजगरा मगर्वी, माधो का पुरा, अचल नगर सहित एक दर्जन गांवों में अगर कोई बीमार पड़ता है तो उसे एंबुलेंस नहीं मिलेगी और ना ही प्राइवेट वाहन मिलेंगे। मजबूरी में लोगों को बाइक व चारपाई पर लादकर बेलहिया ढ़ाला तक लाना होगा। बीमार व आकस्मिक काम में बाधा बन रहा है। मात्र नाव ही एक सहारा है। गांव तक जाने के लिए चार पहिया वाहन संभव नहीं है। रात में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे चारपाई पर या बाइक पर लादकर ही लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें