फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ मीटर रिंग बांध काट आगे बढ़ी घाघरा

विज्ञापन
सगड़ी तहसील के गांगेपुर परसिया हो रहे पानी में डूबा बना ठोकर, निर्माण कार्य बंद। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। जलस्तर में वृद्धि के साथ के साथ ही घाघरा ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ के कारण गांगेपुर परसिया के ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नदी पांच सौ मीटर रिंग बांध को काटकर तेजी से आगे बढ़ रही है और कृषि योग्य भूमि को काटट रही है।
विज्ञापन

घाघरा नदी ने सोमवार को 500 मीटर रिंग बांध को काट दिया। खेती की जमीन को तो नदी पहले ही निगल रही थी। अब कटान और भी तेज हो गई है। डिघिया में रविवार को जलस्तर 70.30 मीटर था जो सोमवार को 70.52 हो गया। यहां अधिकतम बाढ़ बिंदु 72.10 मीटर है। इसी तरह बदरहुंआ में जलस्तर एक दिन में 70.92 मीटर से बढ़कर 71.14 मीटर पर पहुंच गया। यहां अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर तक रहा है। बाढ़ के वेग को रोकने के लिए नदी के किनारे कई जगहों पर ठोकर बनाए जा रहे थे, जो नदी कटान से प्रभावित होने लगे हैं। गांगेपुर परसिया गांव के रामनिवास यादव राजेश यादव भजुराम पटेल आदि ने बताया कि बदरहुंआ के साथ ही डिघिया में भी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। दोनों की गेजों पर 22 सेमी की वृद्धि 24 घंटों में देखने को मिली है। इससे कटान बढ़ गई है। सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा बगहवा गांव निवासी शिवम संदीप आदि ने सुबह आठ बजे के करीब पश्चिम की तरफ से पूरब की ओर बहता हुआ पीपा देखा। हाजीपुर गोला पुल के पास लोगों ने उसे पकड़ा और कम्हरिया घाट पर सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह कम्हरिया घाट के पुल का पीपा था जो बहता हुआ यहां आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें