फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट गुलाम देशों का खेल : मुलायम

Tue, 22 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव ने क्रिकेट को गुलाम देशों का खेल बताया है। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को क्रिकेट मैच बहुत पसंद है, वह इसे आईएएस अफसरों के साथ खेलते हैं जबकि उन्हें नहीं पता कि यह खेल गुलाम देशों का है।
विज्ञापन


अमेरिका, जापान आदि जैसे विकसित देश इसे नहीं खेलते हैं। मुख्यमंत्री को तैराकी, कबड्डी, कुश्ती जैसे भारतीय खेलों को प्रोत्साहन देना चाहिए। कहा केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। उन्होंने ये बातें मंगलवार को सठियांव चीनी मिल के उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुलायम ने कहा कि जनता से झूठे वादे करके केंद्र की सत्ता में आई मोदी सरकार दो वर्ष के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। जबकि प्रदेश सरकार ने सारे वादे मात्र ढाई से तीन वर्ष के भीतर ही पूरा कर दिखाया है। कहा कि तब मोदी ने कहा था कि हम दबाव में काम नहीं करेंगे, लेकिन जिस समय वह चीन के राष्ट्रपति से हाथ मिला रहे थे, उस समय चीनी सेना में देश की सीमा में प्रवेश कर रही थी।
विज्ञापन


बोले, वादा चाहे काला धन वापसी का रहा हो या फिर नौजवानों की बेरोजगारी दूर करने का, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल हुई है। जबकि यह सरकार काम कर रही है। चार वर्षों के कार्यकाल में साढ़े तीन लाख नौजवानों को नौकरी दिया। तमाम उपलब्धियां सपा सरकार के खाते में हैं  पर यह बात जनता को नहीं बताई जा रही है।

कहा कि कुछ दिनों से सर्वे आ रहा है, जिसे देख हम सावधान हो गए हैं। पता नहीं, हमारे नेता सजग हुए या नहीं, नहीं हुए हो तो अब से हो जाएं। क्योंकि सर्वे के हिसाब से अगले विधानसभा चुनाव में सपा को सिर्फ 80 सीटें मिलने की बात कही गई है। तो प्रदेश सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराना शुरू कर दें। कहा कि आजमगढ़ को कमिश्नरी से लेकर सड़क तक सपा सरकार ने दिया है।

ऐसे में यहां की जनता उनकी सरकार के कार्यों को भूलेगी नहीं। उन्होंने कहा कि किसी ने कोई गलती भी की हो तो उसे भुला देना, और हमको पत्र लिख देना। हम मुख्यमंत्री से बात कर उसे ठीक कराएंगे।  कहा कि अखिलेश सरकार की काम धेनु योजना से प्रति दिन प्रदेश में पांच लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। साथ ही हजारों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें