फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जारी है धर्मांतरण का खेल, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाने में बुधवार को एक व्यक्ति ने बरहतीर जगदीशपुर गांव के बवाली मोड़ पर स्थित एक मकान में धर्मांतरण की सूचना दिया। पुलिस को दी तहरीर में मृत्युंजय बरनवाल निवास कस्बा जहानागंज ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने सूचना दिया कि बरहतीर जगदीशपुर गांव के बवालीमोड़ स्थित एक मकान में धर्मांतरण का खेल चल रहा है। मौके पर 30 से ज्यादा महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। जिन्हें झांड फूक कर धर्मांतरण कराया जा रहा था। वे मौके पर पहुंच कर इस कवायद का विरोध किए तो श्याम सुंदर गौतम, महेश कुमार गौतम व महेंद्र गौतम निवासी नरसिंहपुर थाना कोतवाली देवगांव ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लेने को कहा। उसने जब विरोध किया तो पैसो का प्रलोभन दिया। मृत्युंजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने नामजद आरोपी श्याम सुंदर, महेंश व महेंद्र को बुधवार की शाम साढ़े छह बजे गिरफ्तार कर लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें