फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की शिकायत पर मांग रहे थे पैसा, हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाने पर तैनात दो सिपाहियों को एसपी ने बुधवार को निलंबित कर दिया। सिधारी थाने पर 26 मई को बेलाल अहमद पुत्र अफजल ने घर में चोरी से संबंधित शिकायत किया था। जिसकी जांच के लिए आरक्षी अरविंद चौबे व आरक्षी संदीप जायसवाल को भेजा गया। इस पर दोनों सिपाही शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और उसे थाने पर आने को कहे। इसके साथ ही पैसे की व्यवस्था करने को कहा गया। इतना ही नहीं गुगल पे के माध्यम से सिपाहियों ने बेलाल से अपने खाते में दो हजार रुपये ले भी लिया। इतना ही नहीं प्रकरण को मैनेज करने के लिए सिपाहियों ने बेलाल से मोबाइल पर बातचीत भी किया। सिपाहियों के पैसा मांगने व शिकायत पर सुनवाई न होने पर बेलाल ने एसपी के गोपनीय हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी व्यथा बताया। जिस पर एसपी ने एसपी यातायात सुधीर जायसवाल से जांच कराया। जांच में दोनों आरक्षियों की कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता सामने आयी। जिस पर एसपी ने बुधवार को दोनों आरक्षियों अरविंद चौबे व संदीप जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही प्रारंभिक जांच के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें