फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्व प्रतिनिधि ने कार पर लगाया था एमएलसी का पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना अध्यक्ष मनीष पाल ने बृहस्पतिवार की देर शाम विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर की शिकायत पर उनके पास को अनधिकृत रूप से प्रयोग कर रहे एक इनोवा वाहन को रोका। उसके बाद पुलिस ने पास को जब्त कर वाहन स्वामी को तीन घंटे बाद चेतावनी देने के बाद पुलिस चौकी माहुल से जाने दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के महुआरा गांव निवासी सुधीर राजभर को एमएलसी रामसूरत राजभर ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। कतिपय कारणों से उन्होंने तीन माह पहले सुधीर राजभर को हटा कर किसी दूसरे व्यक्ति को इस स्थान पर नियुक्त कर दिया। इसके बाद भी सुधीर राजभर सचिवालय द्वारा जारी पास को अपने इनोवा वाहन पर लगा कर इसका अनधिकृत रूप से प्रयोग कर रहे थे और पास को वापस भी नहीं कर रहे थे। जिसकी शिकायत रामसूरत राजभर ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से की थी।

बृहस्पतिवार की देर शाम सुधीर राजभर अपने एक साथी के साथ पास लगे वाहन को लेकर माहुल बाजार से निकल रहे थे। जैसे ही थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल ने उक्त वाहन को देखा उसे रोक लिया और पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर किरन पाल सिंह का कहना है कि सचिवालय द्वारा जारी एमएलसी के वाहन पास को वाहन से जब्त कर लिया गया है और वाहन स्वामी को भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी देकर वाहन को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें