अंबारी। क्षेत्र के जौमा गांव की दलित बस्ती में विद्युत आपूर्ति के लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 10 दिनों से जला है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार के ट्रांसफाॅर्मर के पास प्रदर्शन किया।
जौमा गांव में लगे 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से 35 घरों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बीते नौ अक्टूबर को ट्रांसफॉर्मर जल गया। ग्रामीणों ने विभाग में इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। विद्युत अभियंता फूलपुर के मोबाइल पर शिकायत संख्या भेज दी गई। लेकिन 10 दिन बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सका। दलित बस्ती के लोग बिजली पानी के लिए परेशान हैं। शिकायत का अधिकारियों को कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता शिकायती पत्र दिया। प्रदर्शन करने वाले में गीता, सुनीता, रमा देवी, मुन्नीलाल, रामअवध, मुरारी आदि मौजूद थे।