फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1999 में पंजाब के जालंधर में केसरी पर हत्या का पहली प्राथमिकी दर्ज हुई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी केसरी चौहान का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित 14 से अधिक प्राथमिकी विभिन्न जनपदों और राज्यों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार केसरी चौहान के खिलाफ वर्ष 1999 में पंजाब के जालंधर में हत्या का पहला प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके अलावा लुधियाना और रिवाड़ी में जहरीला पदार्थ देकर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। जनपद आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में भी आरोपी के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई प्राथमिकी पंजीकृत हैं।
शनिवार को फूलपुर में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी पर जानलेवा फायरिंग, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी अपराध करने के बाद विभिन्न राज्यों में भाग जाता था, जिससे उसकी गिरफ्तारी में कठिनाई होती रही। फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष से आरोपी जेल में बंद था। इसी बीच उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध बन गया था। जेल से छूटने के बाद वह पत्नी के प्रेमी को मारने के लिए ढूंढ रहा था। शनिवार को उसे मौका मिल गया और उसने प्रेमी को जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। गोली प्रेमी के हाथ में लगी, उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें