फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध की आग में जल रहा है पूरे प्रदेश

Sun, 13 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह फेल हैं, पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। रविवार को उक्त बातें पंकज सिंह ने लखनऊ से बलिया जाते समय अतरौलिया स्थित डाक बंगले में पत्रप्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


 प्रदेश के लोगों को भाजपा पर पूरा विश्वास है। उन्होंने पार्टी के अंतरकलह के सवाल पर कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है। एक सीटों पर कई दावेदारों के सवाल पर कहा कि यह तो पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता है कि कई दावेदार सामने आ रहे हैं। फिर भी कोई नाराज नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ चुनाव जीत रही है। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्र, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह, चंद्रजीत तिवारी, श्याम बिहारी, नीरज तिवारी, इंदल कुमार, नारद सोनकर, रिंकू मोदनवाल, राम मूरत मौर्य, उमाशंकर, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें