फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक रहा फाइनल, चैंपियन बना आजमगढ़ मंडल

विज्ञापन
शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में हैंडबाल के खलाड़ियों के साथ पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और क - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के तहत चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। जिसमें आजमगढ़ मंडल ने लखनऊ मंडल को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रदेश की 14 मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता नॉकआउट के आधार पर खेली गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ व मिर्जापुर के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने मिर्जापुर को 22-14 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाया। दूसरा सेमीफाइनल आजमगढ़ व झांसी के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। आजमगढ़ ने झांसी को 19-17 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच आजमगढ़ एवं लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। फाइनल मैच भी काफी रोमांचक रहा। लखनऊ मंडल की टीम ने आजमगढ़ मंडल को कड़ी टक्कर दी। लेकिन अंत में आजमगढ़ मंडल ने लखनऊ मंडल को मात देते हुए 31-26 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। अंत में नगरपालिका अध्यक्ष ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल का शुभारंभ किया। अंत में उपनिदेशक मुद्रिका पाठक ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मंगल प्रसाद, केएम श्रीवास्तव, नवल कुमार, विशाल श्रीवास्तव, माया प्रसाद राय, भूपेंद्र वीर सिंह, तरूण कुमार, आशा, शैलेश यादव, रीमा यादव, अनुपम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें