फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद

Wed, 28 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे और अंतिम चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। गुरुवार को होने वाले मतदान कार्य में लगाए गए मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि हर हाल में आखिरी चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान कर्मी सभी के साथ सहृदयता से पेश आएं।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर चेक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी बूथ पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन


मतदान कर्मी अपने मोबाइल को पोलिंग बूथ पर हमेशा आन रखें। ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय बात की जा सके।  

पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र साहू ने कहा कि मतदान कार्य में लगाए गए सुरक्षा कर्मी सभी के साथ नरमी से पेश आएं। मतदान केंद्र के आसपास अराजक तत्वों को जमा न होने दें। अगर किसी के द्वारा मतदान में गड़बड़ी की जाती है तो उससे सख्ती से निपटें।

साथ आम लोगों के साथ सहृदयता का परिचय दें। हर हाल में अंतिम चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर मतदाताओं केे छोड़कर कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।

कोई मतदान एजेंट अपने पास मोबाइल नहीं रख सकता इस बात का ध्यान रखें। इस मौके पर एसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान, एसपी सिटी विनोद कुमार, एएसपी यातायात हफीजुर्रहमान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें