देवरिया में स्पोर्ट्स अकादमी और विनोद सिंह फौजी फुटबॉल टीम की महिला खिलाड़ी। स्रोत संगठन
देवरिया में आयोजित अंतरजनपदीय फुटबाॅल टूर्नामेंट में जिले की महिला टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रविवार को खेले गए फाइल मैच में देवरिया स्पोर्ट्स अकादमी को हराकर जिले की टीम चैंपियन बनी।
गोपीगंज के विनोद सिंह फौजी की फुटबॉल टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। कोच चंचल सिंह ने बताया कि मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः गोपीगंज की बेटियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की गई। विजेता टीम में प्रीति सरोज, नंदिनी, सेमी, अर्बिया, रूबी, अंशिका, सोनम, खुशी, आराधना, आराध्या, स्नेहा, रोशनी शामिल रहीं।