फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा बना आईएएस

Mon, 06 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपीएससी के सिविल सर्विसेज 2014 में कई होनहारों ने जनपद का नाम रोशन किया। सिविल सर्विसेज परीक्षा में 396 वी रैंक हासिल
विज्ञापन

वाले अमित कुमार सिंह के गांव लपसीपुर में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जहानागंज विकास खंड के लपसीपुर ग्राम के किसान अंजनी सिंह और माता जलसा सिंह के पुत्र अमित की तीन बहनें और एक चाचा अजय कुमार  सिंह हैं जो सहायक अध्यापक है। आर्थिक तंगी के बीच अमित सिंह कि प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। हाईस्कूल बाबा राम सनेही दास इंटर कालेज भुजहीं और इंटर  बाबू बागेश्वर इंटर कालेज आजमगढ़ से प्राप्त की। स्नातक श्री दुर्गा जी पीजी कालेज  चंडेश्वर और परास्नातक डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ से पास की। इसके बाद अमित सिविल सर्विस की तैयारी करने दिल्ली चले गए। अमित शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। अमित की इस सफलता पर अरविंद सिंह, दिवाकर सिंह, श्रवण सिंह,  दुर्गा प्रसाद सिंह, तेजनरायन सिंह, सुनील सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

 वहीं  संघ लोक सेवा आयोग के सिविल परीक्षा में जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के लालपुर निवासी रमेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने सफलता हासिल की है। रमेश इसके पूर्व जिला विकलांग अधिकारी इलाहाबाद के पद पर कार्यरत रहे हैं अभी कुछ माह पूर्व ही लोअर सबार्डिनेट की परीक्षा में सफलता हासिल कर वह एसडीएम बने थे। 2014 के संघ लोक सेवा आयोग के सिविल परीक्षा में 1226वां स्थान प्राप्त कर उन्होंने आजमगढ़ जनपद का नाम रोशन किया है। रमेश सिंह सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के दामाद है। उनकी इस सफलता पर डा. हरिराम सिंह यादव, एसके सत्येन, विरेंद्र यादव, रामजीत यादव (एडवोकेट), राजबहादुर यादव (एडवोकेट, बलवंत यादव, रामधारी यादव, सुरेंद्र यादव, राशिद खान, शिवमूरत यादव, शिवधारी यादव, रामजतन यादव, श्रीनाथ यादव, हनुमान यादव आदि  ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें