आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लाक प्रमुख के चुनाव होने हैं। जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों जुटा हुआ है। इसके लिए जनपद के 2104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें पाया गया कि कुछ सदस्य दो-दो जगहों से चुनाव जीत चुके हैं। उनसे एक जगह से इस्तीफा देने को कहा जा रहा है।
जांच में पाया गया कि तहरबपुर विकास खंड के 88 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से किसमती यादव दो सीटों से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। वहवार्ड संख्या 70 मुकुंदपुर और वार्ड संख्या 72 बेगपुर खालसा से विजयी हुई हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा एडीओ पंचायत को प्रपत्र भेजकर उनसे एक सीट खाली करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दो सीटों से जीतने के बाद किसी को भी एक सीट खाली करनी पड़ती है लेकिन सूचना के बाद भी किसमती देवी एक सीट खथाली नहीं कर रही हैं। अगर वह इस्तीफा नहीं देती हैं तो किसी एक सीट को खाली घोषित कर दिया जाएगा।