फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज सैंपल पहुंचने वाले चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सड़क हादसे में घायल होने के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले एक स्वास्थ्यकर्मी की सोमवार की रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सीएमओ कार्यालय द्वारा एकत्र किए गए कोरोना सैंपलों को मेडिकल कालेज स्थित लैब पर ले जाता था। दो दिनों पूर्व कप्तानगंज में हुए एक हादसे में वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

सीएचसी कोयलसा पर तैनात रहा एक स्वास्थ्य कर्मी शनिवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर के बाद आटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वर्तमान में वह सीएमओ कार्यालय से मेडिकल कालेज सैंपल लेकर भेजे जाने वाले वाहन को चला रहा था। हादसे के बाद इलाज शुरू होने के पूर्व ही कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वहीं हालात भी गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शाम तक शव जिले पर नहीं आया था। यदि शव जिले पर आता है तो यहां कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें