फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चहारदीवारी तोड़ने पर चिकित्सक ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्षिरामपुर निवासी डॉ. मनीष त्रिपाठी ने एक नामजद सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां ज्ञानमती त्रिपाठी के नाम से दर्ज भूमि है, जिसका सीमांकन धारा 24 के तहत कराया गया है। एसडीएम के आदेश पर पत्थर नसब की भी कार्रवाई की गई और खेत में चहारदीवारी का निर्माण करा लिया गया था। विपक्षी हरिहर उपाध्याय दूसरे गाटे में भूमिधर है। वह अपने परिवार के साथ गोलबंद होकर आए और मेरी चहारदीवारी तोड़ने लगे। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जब उनको रोका गया तो गाली गलौज देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। खेतों में काम करने वालों को भगा दिया जाता है। इनके द्वारा चलाए गए पत्थर से हमारे अस्पताल री खिड़कियां भी टूट जाती हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें