फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टीकरगाढ़ में खुलेगा जिले का दूसरा वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कस्बा लालगंज के टीकरगाढ़ में जिले का दूसरा वन स्टॉप सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए जमीन भी मिल गई है, लेकिन वन स्टॉप सेंटर का भवन बनने से पहले ही वहां के सरकारी अस्पताल के तीन कमरों में इसका अल्पकालिक रूप से संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे पीड़ित महिलाओं को दूर जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में दूसरे वन स्टॉप सेंटर के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद लालगंज कस्बा के टीकरगाढ़ में महिला कल्याण विभाग को 0.086 हेक्टेयर जमीन मिल गई है। अभी तक विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर वन स्टाप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लालगंज, पल्हना, मार्टीनगंज, देवगांव आदि क्षेत्रों की दूरी 50 किमी से अधिक है। इन क्षेत्रों में करीब पांच लाख की आबादी निवास करती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से इस क्षेत्र में दूसरा वन स्टॉप सेंटर खोले जाने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। इस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। बन स्टॉप सेंटर का भवन बनने के पहले ही टीकरगाढ़ के 100 शैय्या अस्पताल में इसका संचालन शुरू होगा। अस्पताल में तीन कमरे एलाट हो चुके हैं। यहां पर आउट सोर्स पर तीन कर्मचारी रखे जाएंगे।
00
महिलाओं व बालिकाओं को मिलेंगी सुविधाएं
वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को किसी भी तरह की समस्या का समाधान एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करता है। इसका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को मानसिक, सामाजिक, चिकित्सा और कानूनी रूप से सहारा देना है। नवीन वन स्टॉप सेंटर खुलने से लालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में इन सेवाओं की पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी। खासकर उन महिलाओं के लिए, जो दूरी या संसाधनों की कमी के कारण मदद नहीं ले पाती थीं।
विज्ञापन

00
लालगंंज कस्बा स्थित टीकरगाढ़ में वन स्टॉप सेंटर बनाने के लिए जमीन मिल गई है। बजट आने के बाद काम शुरू होगा, लेकिन उसके पहले इसका अस्थाई रूप से संचालन टीकरगाढ़ के सरकारी अस्पताल में जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुबोध कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें