फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले को मिला 5वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून की ओवरऑल (विकास एवं राजस्व) रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ ने 92.40 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विकास और राजस्व कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है।
विज्ञापन

जनपद ने राजस्व रैंकिंग में 6वां और विकास रैंकिंग में 15वां स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि यह सफलता सभी विभागों द्वारा योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का प्रतिफल है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
उन्होंने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी ने पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया, जिससे जनपद को यह महत्वपूर्ण स्थान मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि उत्साहवर्धक है, लेकिन इसे अंतिम लक्ष्य नहीं माना जा सकता। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतर सुधार, नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। उन्होंने जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
उन्होंने सभी विभागों से और अधिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आगामी माह की रैंकिंग में जनपद को और बेहतर स्थान दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें