फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खाना खा कर टहलने निकले युवक का शव बाहा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। भुजहीं रामपुर गांव में शनिवार की रात खाना खा कर घर से टहलने निकले युवक का शव रविवार सुबह घर से 50 मीटर दूर स्थित बाहा से मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजहीं रामपुर गांव निवासी राहुल चौहान (21) पुत्र स्व. झिल्लू चौहान शनिवार की रात खाना खाकर घर से टहलने निकला। वह देर रात तक नहीं लाैटा तो परिजन तलाश करने लगे। देर रात तक तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। परिजन घर पर पहुंच कर सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। सुबह होते ही गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो राहुल का शव उसके घर से 50 मीटर दूर स्थित बाहा में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह टहलते टहलते बाहा में कैसे पहुंचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें