फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे के सहारे झूलता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे के सहारे विवाहिता का झूलता शव मिला। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव निवासी दयाशंकर पांडेय की पुत्री रानी पांडेय की शादी बीते 2016 में जनपद के ही तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव निवासी अनीश पांडेय पुत्र पंचदेव पांडेय के साथ रीति-रिवाज के साथ हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। उसके बाद लोगों ने मेरी पुत्री को पंखे से लटका कर मार दिया। बताया जाता है कि विवाह के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलाता रहा लेकिन अक्सर उसे ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार को मेरी पुत्री को पंखे से लटकाकर मार दिया गया। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच की जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें