फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवि में पीएचडी और बीए एलएलबी में आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के परीक्षा- समिति की बैठक कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय परिसर में शोध पात्रता परीक्षा यानी पीएचडी व बीए, एलएलबी, की तिथि और संबद्ध सभी महाविद्यालयों के सभी पाठ्यक्रम में प्रवेश की तिथि समर्थ पोर्टल के माध्यम से 10 सितंबर 2025 तक बढ़ाई गई।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक की गई। कुलपति के सुझाव पर परीक्षा समिति ने सर्वसम्मति से छात्र हित को देखते हुए प्रवेश तिथि 10 सितंबर 2025 तक बढ़ाने की सहमति दी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय व सभी संबद्ध महाविद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्रों का हित सर्वोपरि है, क्योंकि पूरी प्रक्रिया का ताना-बाना सिर्फ छात्रों के हित के लिए ही बुना जा रहा है। महाविद्यालयों में पठन- पाठन समय से संचालित हो गया है बावजूद इसके छात्रों का हित देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें