सगड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 27 अगस्त 2025 कर दिया गया है। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के वे सभी छात्र-छात्राएं जो किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं, इस प्रवेश फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए। प्राचार्य ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक विद्यार्थी 27 अगस्त 2025 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।