आजमगढ़। जिले में कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रवासी मजदूरों के आने और चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल जाने के बाद से नए संदिग्धों के मिलने का क्रम भी तेज हो गया है। शनिवार को संदिग्धों का आंकड़ा साढ़े पंद्रह सौ को पार करते हुए 1564 पर पहुंच गया है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 97 नए संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। वहीं शुक्रवार की रात व शनिवार को आई तीन रिपोर्ट पॉजिटिव रही। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 1564 कोरोना संदिग्धों का सैंपल कलेक्ट किया गया है। जिसमें 1344 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 12 पॉजिटिव व शेष 1332 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। 12 पॉजिटिव में आठ पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके है। वहीं चार अन्य में एक की रिपोर्ट आने के पूर्व ही मौत हो गई। तीन मेडिकल कॉलेज में आईसोलेट किए गए है। उन्होंने बताया कि एक अन्य एक्टिव केस भी मेडिकल कालेज में भर्ती है जो दिल्ली में जांच करा कर यहां पहुंचा था। यहां आने पर उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 4 एक्टिव केस है। वहीं 220 सैंपलों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।