फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी घटने के साथ बढ़ी घाघरा की कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। घाघरा नदी का पानी घटने के साथ ही क्षेत्र में कटान की गति कुछ बढ़ गई है। देवारा में स्थित किसानों की उपजाऊ भूमि के बड़े-बड़े टुकड़े कट कर नदी में समाहित हो रही। जिससे गांगेपुर परसिया के किसानों की रातों की नींद व दिन का चैन गायब हो चुका है। किसान जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर कटान को रोकने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवारा में अब तक भारी मात्रा में भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है। गांगेपुर में बन रहे घाघरा नदी के कटान को रोकने के लिए शासन ने 15 करोड़ 18 लाख की लागत से तीन ठोकर का निर्माण शुरू किया लेकिन वह अब तक अधूरा है। नदी की कटान काफी तेज है। कई बीघा जमीन कट कर नदी में समाहित हो गई है। किसानों में तीर्थराज, दुखहरण, भगवती यादव, सुखदेव, संदीप, राजेश यादव, सुंदर, राजदेव, चंद्रबली, लगन, दूधनाथ, भजन राम, गुड्डू, वीरेंद्र, हरिराम, जोगेंद्र राम, राघव, मुन्ना, श्यामसुंदर, रणधीर, गुलशन, सुरेंद्र, हरखूब, सुंदर, मुन्ना, रामनाथ आदि हैं। वहीं बगहवा देवारा में भी कटान रुक रूककर हो रही है। जहां के उपजाऊ खेत कटान की भेंट चढ़ चुका है।
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर मीटर में
स्थान बुधवार बृहस्पतिवार
डिघिया 68.70 68.84
बदरहुआं 69.41 69.46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें