फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरिंग करते समय लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवा। फूलपुर कस्बे के मोहल्ला अंसारी नगर में नये मकान में वायरिंग करते समय रविवार दोपहर तीन बजे करंट लगने से मोहल्ला निवासी युवक झुलस गया। परिजन जबतक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसारी नगर निवासी असहद (18) पुत्र शमशाद पास में ही बने एक नये मकान में वायरिंग का काम कर रहा था। रविवार दोपहर तीन बजे काम करने के दौरान ही उसे करंट लग गया। इसके बाद वो नीचे गिर पड़ा। मामले की जानकारी होने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के किसी कार्रवाई से इंकार करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें