मालटारी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवाईनार बाजार में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए जोनल कोआर्डिनेटर हरिश्चंद गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, आरजकता चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा बसपा सरकार में गुंडे सलाखों केे पीछे हुआ करते थे। जो अब खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने कहा कि सपा ने सरकार बनने पर जिले की गड्ढा युक्त सड़कों का बनाए जाने को कहा था। लेकिन सारे वादे खोखला सबित हो रहे है। इस दौरान जोनल कोआर्डिनेटर हरिश्चंद गौतम ने पांच जिला पंचायत सदस्यों की सूची किया। बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र सरायसागर मालटारी से पूर्व प्रधान महफूज, हरैया से रमा राय पत्नी अविनाश राय, बेरमा से अनिल कुमार सिंह, महुला से शिवचंद पटेल, चांदपट्टी से तारा बानो शामिल हैं। अध्यक्षता रामवृक्ष गौतम ने और संचालन रमाकांत चौहान ने किया। इस मौक जिलाध्यक्ष सुबाष गौतम, दुर्गा भारती, अंजेश राय, रामवृक्ष सिंह, पारस, पप्पू आदि उपस्थित रहे।