फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिया बनकर तैयार, फिर भी एक साल से बंद है संपर्क मार्ग

विज्ञापन
रानी की सराय-मोतीगंज बाजार से चड़ई संपर्क मार्ग कीचड़ से सना। संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। रानी की सराय-मोतीगंज बाजार से चंड़ई संपर्क मार्ग पर सिंचाई विभाग ने पुलिया निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पहले मुख्य सड़क बंद कर दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण लगभग छह माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक मार्ग आवागमन के लिए नहीं खोला गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग बंद होने के कारण लोगों को बगल के कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश में यह मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे राहगीरों के फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि यह सड़क मोतीगंज से एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन स्कूली बसें, साइकिल और मोटरसाइकिल से आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं समेत बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पहली ही बारिश में समुचित जलनिकासी नहीं होने से मोतीगंज से चंड़ई पुल तक सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भरने से सड़क और क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। हिंदराज यादव, छोटेलाल यादव, विपिन, जयहिंद, अविनाश, रजनीश और इंद्रजीत समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिया के दोनों ओर संपर्क मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरशेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित अवर अभियंता (जेई) को भेजा जाएगा। जांच में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें