फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बड़ैला ताल के किनारे बना शवदाह गृह बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। गंभीरवन में बड़ैला ताल के किनारे शवदाह गृह का निर्माण कराया गया था, लेकिन उपेक्षा का परिणाम है कि शवदाह गृह में लगी टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के दौरान उसके नीचे खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ वहां आने वालों के लिए बने शौचालय में दरवाजे नहीं हैं, पानी की व्यवस्था भी नहीं है। लोगों ने प्रशासन से इस स्थल की सुंदरीकरण की मांग की है।
उपेक्षा के कारण अब लोग धीरे-धीरे यहां आना छोड़ दिया है। क्षेत्र के उमेश कुमार, रजनीश, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि पहले लोग यदि शवदाह करते थे और शवदाह के बाद बड़ैलाताल में स्नान भी करते थे, स्नान के लिए एक जगह घाट भी बना है, लेकिन उपेक्षा के कारण ताल के किनारे पर जलकुंभी जमा हो गई।
विज्ञापन

सफाई करने वाला कोई नहीं है, घाट पर एक हैंडपंप लगा है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन इस ताल के आसपास का सुंदरीकरण करा दे तो दोहरीघाट क्षेत्र में बने मुक्तिधाम जैसा यह भी एक पर्यटन स्थल का रूप ले सकता है।
लोगों ने िधायक सहित डीएम से शवदाह स्थल के सुंदरीकरण के साथ ताल के किनारे उगी जलकुंभी की सफाई कराने की मांग की है। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी कमियां हैं उसे ग्राम पंचायत से दुरुस्त कराया जाएगा। ताकि लोग इसका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें