फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरवाद से देश बनेगा सोने की चिड़िया

Fri, 15 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस अलख को जगाया था, उसी कारवां को आगे बढ़ाने के लिए मायावती सतत प्रयत्नशील हैं। देश को सोने की चिड़िया बनाने का काम केवल अंबेडकरवाद ही कर सकता है।
विज्ञापन



वह शुक्रवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 60वें जन्मदिन पर शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कहा कि सपा शासन काल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सपा के ही लोग सत्ता के मद में चूर होकर कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटे हुए हैं।


मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ही देश में एक मात्र सर्वजन की नेता हैं। यह जनता की आवाज है, क्योंकि जब जब प्रदेश में मायावती के नेतृत्व में सरकार बनी है, बगैर किसी भेदभाव के सभी का हित हुआ है।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री विद्या चौधरी ने कहा कि जिसने समाज हित में परिवार की भी चिंता नहीं की, ऐसी कुशाग्र नेता बहुजन समाज पार्टी की अगुवाई क र रही हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सपा राज में बेलगाम नौकरशाह और सपा नेता उसी का हित करने में लगे हैं जो उनकी पार्टी का आदमी है।


इस कारण आम जनता के हित में कानून भी नहीं कर पा रहा है। पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव ने कहा कि सपा तो अपने अंदरूनी कलह से ही समाप्त होने जा रही है। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गौतम ने कार्यकर्ताओं के प्रति अभार जताया। इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर डा. अजय राजभर, विजय कुमार, करुणाकांत मौर्य, वंदना सिंह, आजाद अरिमर्दन, इमरान अहमद, रमेश चंद दुबे, अब्दुलाह आदि उपस्थित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें