फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सभासदों ने की संविदा कर्मचारी को कार्यमुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने बृहस्पतिवार को ईओ को ज्ञापन सौंपा और संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त करने की मांग की। ईओ को दिए गए पत्रक में सभासदों ने बताया कि इस दौरान बुधवार को अवर अभियंता शशिकांत यादव के कक्ष में जनहित में कराए गए विकास कार्यों की जांच को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी बीच संविदा कर्मचारी सर्वजीत यादव भी वहां पहुंच गए। सभासदों संविदा कर्मचारी पर आरोप लगाया कि वह उनसे अभद्रता पर उतर आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर तत्काल प्रभाव से उसे कार्य मुक्त करने की मांग किया है। इस मौके पर बशीर अहमद, तनवीर अहमद, जुबैदा खातून, पूजा कुमारी, अमीरूद्दीन, रूमी, अकीला आदि सभासद मौजूद थे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें