फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अशरफिया मदरसे के प्रबंधक को परिषद ने जारी किया नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम, मुबारकपुर के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परिषद ने 15 दिन में स्पष्टीकरण और अभिलेख तलब किए हैं। यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। बता दें कि उच्च न्यायालय ने नौ जनवरी 2026 को मदरसे की निलंबित मान्यता को निरस्त कर दिया था। न्यायालय ने यह कहते हुए निलंबन रद किया था कि संबंधित पक्ष को जवाब देने का पर्याप्त समय नहीं मिला था। इसके बाद न्यायालय ने परिषद को मामले में नया और कारणयुक्त आदेश पारित करने के निर्देश दिए थे। परिषद ने मदरसा प्रबंधन से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नोटिस के प्रमुख बिंदु : नोटिस में पूर्व शिक्षक शमशुल होदा खान के विदेश प्रवास से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। उनकी इंग्लैंड की नागरिकता प्राप्त करने के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके दीर्घकालिक अवैतनिक अवकाश के अभिलेख तलब किए गए हैं। चिकित्सा अवकाश से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। परिषद ने उनके वेतन भुगतान और सेवा अभिलेखों से संबंधित तथ्यों की भी जानकारी मांगी है। यह सभी बिंदु मदरसे की मान्यता पर फिर से संकट खड़े कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें