हाइडिल परिसर में बना बिजली निगम का कार्यालय। संवाद
- फोटो : 1
मेंहनगर। विद्युत वितरण खंड लालगंज के अधिशासी अभियंता का कार्यालय 27 अक्टूबर से खुद के भवन में संचालित होगा। वर्तमान समय में कार्यालय कस्बा के एक निजी भवन में चल रहा है। हाइडिल परिसर में कार्यालय आने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें अपनी शिकायतों को लेकर इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। लालगंज डिवीजन में विभिन्न भार के करीब एक लाख उपभोक्ता है। अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में निगम का कार्यालय पुराना बाईपास स्थित एक निजी भवन में संचालित हो रहा था। 27 अक्टूबर से तहसील के पास हाइडिल परिसर में संचालित होगा। भवन का सभी काम पूरा हो चुका है। इससे उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी अधिकारी मिल सकेंगे। संवाद