फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खुद के भवन में संचालित होगा निगम का कार्यालय

विज्ञापन
हाइडिल परिसर में बना बिजली निगम का कार्यालय। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मेंहनगर। विद्युत वितरण खंड लालगंज के अधिशासी अभियंता का कार्यालय 27 अक्टूबर से खुद के भवन में संचालित होगा। वर्तमान समय में कार्यालय कस्बा के एक निजी भवन में चल रहा है। हाइडिल परिसर में कार्यालय आने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें अपनी शिकायतों को लेकर इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। लालगंज डिवीजन में विभिन्न भार के करीब एक लाख उपभोक्ता है। अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में निगम का कार्यालय पुराना बाईपास स्थित एक निजी भवन में संचालित हो रहा था। 27 अक्टूबर से तहसील के पास हाइडिल परिसर में संचालित होगा। भवन का सभी काम पूरा हो चुका है। इससे उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी अधिकारी मिल सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें