फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को भगा ले जाने वाला सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एक सिपाही पर विवाहिता को साथ ले जाने का आरोप उसके पति ने लगाया है। प्रकरण संज्ञान में आते ही एसपी अनुराग आर्य ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा गरीब किता निवासी एक व्यक्ति ने जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को तहरीर दी थी कि वह पत्नी के साथ जीयनपुर बाजार में किराये पर कमरा ले कर रहता था। पास में ही जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एक सिपाही भी रहता था। वह कुछ दिनों के लिए किसी कार्य से बाहर गया तो इसी बीच सिपाही उसकी पत्नी को कहीं ले गया। पत्नी अपने साथ नकदी व लाखों के जेवरात भी ले गई है। एसपी अनुराग आर्य ने एसएचओ दिनेश कुमार यादव ने प्रकरण की जानकारी ली और फिर प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए सिपाही परितोष कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें