आजमगढ़। औद्योगिक आस्थान सर्फुद्दीनपुर में जल निकासी की गंभीर समस्या है। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमी अक्सर इस समस्या को उठाते रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र ने समस्या के समाधान के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे में मंजूर कर लिया गया है। शासन ने 17.23 लाख लाख रुपये नाली की मरम्मत, नए नाले और पुलिया के निर्माण के लिए स्वीकृत किए हैं।
शहर से सटे औद्योगिक आस्थान सर्फुद्दीनपुर काफी समय पहले नालियों आदि का निर्माण कराया गया था। इसके बाद में आसपास सड़के आदि बनाने से नाली काफी नीची हो गई थी। साथ ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त भी हो गई थी। जिला और मंडल स्तर पर होने वाली उद्योग बंदु की बैठकों में उद्योमियों ने इस समस्या को कई बार उठाया था। औद्योगिक स्थान में प्लाट लेने वाले उद्यमी विश्वजीत सिंह पालीवाल ने बताया कि सड़क ऊंची होने से पानी का निकास बाधित था। इसका समाधान जल्द कराया जाना चाहिए। उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला उद्योग केंद्र की ओर से क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था इसे मंजूरी दे दी गई है। 17.23 लाख की लागत औद्योगित आस्थान की नाली की मरम्मत, नई नाली और पुलिया का निर्माण किया गया जाएगा। इसके लिए यूपीएसआईसी (उप्र लघु उद्योग निगम) को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। निर्माण के लिए पूरी धनराशि भी जारी कर दी गई है। उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अभी धनराशि नहीं मिली है। पैसा जारी होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।