लोगों का धन लेकर भागने से नाराज एक चिटफंड कंपनी के एजेंटों ने
सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे भंवरनाथ चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
लगभग आधे घंटे तक चला चक्काजाम स्थानीय लोगों के विरोध के बाद
समाप्त हो गया। जाम कर रहे एजेंटों का कहना था कि नगर में खुली
एक चिटफंड कंपनी ने लोगों का धन दूना करने का आफर दिया था।
जिसके झांसे में
आकर उन लोगों ने अपने क्षेत्र के बहुत से लोगों का पैसा उक्त कंपनी में
जमा कराया था। अब कंपनी आफिस में ताला बंद कर फरार हो गई।
जिन लोगों का
पैसा उन्होंने कंपनी में जमा कराया है। उन लोगों के पैसे वह लोग कैसे
लौटाएंगे। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण आधे घंटे बाद ही जाम को समाप्त
कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधरापुर परमेश सिंह ने बताया
कि कंपनी के धन लेकर भागने पर उसके एजेंटों ने सड़क पर जाम लगाया था
लेकिन
इसी बीच देवखरी गांव के लोग शव लेकर वहां पहुंच गए। लोगों द्वारा जाम का
विरोध करने पर एजेंटों ने जाम को समाप्त कर दिया।