फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सजाई आकर्षक रंगोली, किए गए पुरस्कृत

Mon, 09 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न रंगों के जरिये अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। बच्चों की बनाई आकर्षक रंगोलियों की शिक्षकों, अभिभावकों सभी ने सराहना की। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



 जहानागंज संवाददाता के अनुसार रामपुर गांव स्थित श्रीराम जी स्मारक शिक्षण संस्था में रंगोली प्रतियोगिता में प्राइमरी सेक्शन में कक्षा चार और जूनियर में कक्षा छह के बच्चे प्रथम रहे। संस्थापक नीलम सिंह ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रबंधक राजेश सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र, सुबोध, रामप्रवेश, धर्मेंद्र, पवन, पूजा सिंह, रुची, खुशबू गुप्ता आदि मौजूद रही।


निजामाबाद संवाददाता के अनुसार चिल्ड्रेन च्वाइस पब्लिक स्कूल नेवाद तहबरपुर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाई। प्रधानाचार्य अंजना और प्रबंधक अजय राय ने बच्चों ने बनाई रंगोलियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन



लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के एसबी इंटर कालेज लहुंवा कला में रंगोली प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। बालिका सीनियर वर्ग में कक्षा नौ की अंकिता, सीता, प्रियंका, नेहा, आंचल, दिव्यांशी और अर्चना की टीम प्रथम रही।


जूनियर बालिका वर्ग में कक्षा सात की मन्नू, आंचल, नेहा, पुनीता, विनीता की टीम प्रथम रही। सीनियर बालक वर्ग में राजकपुर, आकाश, राहुल, नीतिश, अनिल, विवेक, शुभम की टीम, जूनियर में शहनाज, निखिल, रितिक, शिवम, अमृत लाल की टीम प्रथम रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।


उधर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों की बनाई रंगोली को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने परिणामों की घोषणा कते हुए ग्रीन हाउस को प्रथम घोषित किया।


निदेशक सुशांत चंद्रा ने सभी को दीपावली की बधाई दी। सठियांव संवाददाता के अनुसार सम्मोपुर स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में रंगोली प्रतियोगिता और बोर्ड डेकोरेशन का आयोजन किया गया। जिसमें आजाद हाउस को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें