फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस चोरों ने को किया चैलेंज

Thu, 05 May 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली पुलिस को चैलेंज करते हुए चोरों ने बुधवार की रात कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित मेडिसीन मार्ट का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दूकान में रखे 60460 रुपये नगद और मोबाइल को उठा ले गए।अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ादेव मुहल्ला स्थित मेडिसीन मार्ट की दूकान को रोज की भांति बुधवार को भी अपने समय पर बंद हुई। गुरुवार की सुबह जब मार्ट में पार्टनर नितिन अग्रवाल दूकान खोलने पहुंचे शटर खुला देख उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने अधखुले शटर को पूरा उठाकर देखा तो चोरों ने अपना काम कर दिया था। घटना की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। 


वहीं नगर कोतवाली से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित दूकान में हुई चोरी ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। फिलहाल पुलिस नितिन अग्रवाल की तहरीर पर रिपोर्ट   दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें