फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

' मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार '

Wed, 01 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया पीपुल्स फोरम के राष्ट्रीय अभियान के तहत भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान सभा और रिहाई मंच द्वारा मंगलवार को अंबेडकर पार्क में सभा का आयोजन किय गया। यह सभा भूमि अधिकार, श्रम अधिकार, लोकतंत्र के अधिकार की मांग और कार्पोरेट सांप्रदायिक फासीवाद के खिलाफ और दलितों, अल्पसंख्यकों पर ताजा बढ़ते हमलों के विरोध में रखा गया था।
विज्ञापन


भाकपा माले नेता जय प्रकाश नारायण ने कहा कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने भूमि हड़प कानून, श्रम कानून में संशोधनों के द्वारा किसान और मजदूर विरोधी रवैये को स्पष्ट कर दिया है।
पूरे देश में अघोषित आपातकाल का माहौल बना हुआ है। डा. बसंत राम ने कहा कि सपा और भाजपा सरकार में दलितों पर हमले का ताजा उदाहरण बरदह थाना क्षेत्र के खराठ गांव में दलितों की बारात पर हुआ हमला है। मसीउद्दीन संजरी नरे कहा कि अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों में असुरक्षा और अलगाव बढ़ा हैै। कहा कि केंद्र सरकार ने यदि इन बातों पर ध्यान नहीं दिया तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सभा के बाद मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कामरेड रामजीत प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, इसरावती देवी, अफजल हुसैन, विनोद यादव, शंकर गौड़, डा. दुर्गा सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें