जहानागंज। कोरोना काल के दौरान बिजली विभाग के सभी काउंटर बंद चल रहे थे। जिसके कारण बहुत से उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया। वहीं अब बिजली विभाग 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन का विच्छेदन करने जा रहा है।
मुख्य अभियंता राजेश रंजन सिंह ने सोमवार को सभी उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता को विद्युत विच्छेदन के लिए सख्त निर्देश दिया। उपखंड अधिकारी जहानागंज राजीव रंजन राय द्वारा बताया गया कि जहानागंज उपखंड क्षेत्र में आने वाले उपकेंद्रो के लिए जहानागंज में तीन टीमें, रासेपुर में दो टीमें, खारिहानी में दो टीमें, शेरपुर में दो टीमें और चक्रपानपुर में दो टीमें गठित की गई है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह अपने बकाया विद्युत बिल को जमा कराएं ताकि कनेक्शन विच्छेदन और आरसी से बचें। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।