फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: गाय को खूंटे से बांध रहे किसान की सांड ने पटककर ले ली जान 

Fri, 17 Jul 2020 10:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
घटना के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के गांव शेरकुटी में गुरुवार देर शाम सांड ने गाय बांध रहे किसान की पटक-पटक कर जान ले ली। गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के शेरपुरकुटी गांव निवासी रवींद्र यादव (46) गुरुवार शाम सात बजे गाय को बांध रहा था। इसी दौरान सांड आ गया। किसान सांड को भगा रहा था कि उसने किसान पर हमला कर दिया। बताया जा रहा कि उसने किसान को कई बार उठाकर पकट दिया।

शोर सुनकर जब तक ग्रामीण बचाने के लिए पहुंचते वो गंभीर रूप से घायल हो चुका था।  आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी उर्मिला देवी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें