फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
मृतक जयप्रकाश यादव की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
महाराजगंज। नवबरार देवारा जदीद किता दोयम गांव निवासी जयप्रकाश यादव (42) का शव मंगलवार की सुबह तालाब में मिला। युवक दो दिन पहले 12 जुलाई को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जयप्रकाश के घर नहीं लौटने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह औघड़गंज बाजार से लगभग 200 मीटर पहले गोवर्धन ढाल के पास स्थित तालाब में उसका शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। जयप्रकाश अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वे एक निजी स्कूल में बस चालक थे। उनकी शादी हुई थी। तीन साल पहले वे पत्नी से अलग हो चुके थे। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि तालाब से एक शव मिला। परिजनों ने पहचान कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें