फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पलिया के सिवान में मिला वृद्ध का शव, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया चौक से आगे सिवान में बुधवार को अधेड़ का शव मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। अधेड़ के शरीर पर केवल चढ्ढी और बनियान ही है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बुधवार की शाम लगभग 4 बजे गांव के कुछ लोग सिवान में खेत की तरफ गए थे। शव के सड़ने से उठ रही दुर्गंध से लोगों को शक हुआ। सूचना पर अंबारी पुलिस चौकी और फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। काफी प्रयास के बाद शाम 7 बजे अधेड़ की पहचान अरशद हुसैन 70 वर्ष पुत्र सिफ्ते हसन निवासी वारी मलगांव थाना फूलपुर के रूप में हुई।
अधेड़ की पहचान उनके बेटे मो. हासिम द्वारा की गई। अधेड़ के पोते जरी अब्बास जो जौनपर जनपद के शाहगंज में रहते हैं, कोतवाली पहुंचकर 11 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अधेड़ के पास तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। भीड़ में यह चर्चा चल रही थी कि यदि अरशद मानसिक रूप से विक्षिप्त थे तो 10 किमी दूर चढ्ढी, बनियान पहनकर सिवान में कैसे पहुंचे। उनकी मौत कैसे हुई, यह पुलिस के जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि अरशद मानसिक रूप से कमजोर थे। उनके पोते जरी अब्बास ने 11 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें