फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ससुराल से 400 मीटर दूरी पर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महाराजगंज। थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के सिवान में सोमवार की सुबह ससुराल से 400 मीटर दूरी पर एक युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पतिला गौसपुर गांव निवासी अरविंद यादव (28) की शादी 2022 में सुनीता से हुई थी। अरविंद के भाई विजय ने बताया कि अरविंद 10 मई को मुंबई गया था। उसके लौटने की जानकारी किसी को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह उसका शव मोतीपुर गांव के सिवान में आम के पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी उसे दी। विजय ने बताया कि उसकी ससुराल घटनास्थल से 400 मीटर दूर मुडीलपुर गांव में ही है। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। महाराजगंज थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक नशा करता था। उसका शव ससुराल से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटकता मिला।
भाई विजय की तहरीर पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें