फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाशों की बाइक दीवार से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मेंहनगर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास साइकिल सवार से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों की बाइक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


अहियाई बाजार निवासी बजरंगी शनिवार की रात 8:30 बजे साइकिल से मेंहनगर बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने दौलतपुर गांव के पास उसका मोबाइल छीन लिया। बजरंगी ने शोर मचाया तो बाइक सवार दोनों युवक स्पीड बढ़ा कर भागने लगे। अभी वे मात्र 500 मीटर दूर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठा विशाल 23 निवासी किशुनपुर थाना जहानागंज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। मृतक के शव के शिनाख्त की जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी पहचान न होने पर शव अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें