फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा का आधार

विज्ञापन
तमसा तट पर पौधरोपण करते कर्मचारी। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को अटेवा के पदाधिकारियों ने तमसा तट स्थित सुख शांति धाम नरौली में बरगद का पौधा लगाया। सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लगातार लड़ी जा रही है। जब तक पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल नहीं होती, तब तक संगठन पौधारोपण जैसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अपना आंदोलन जारी रखेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले जवानों सहित सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का अधिकार मिलना चाहिए। ओपीएस कर्मचारियों का हक है। सरकार को इसे जल्द लागू करना चाहिए। पौधरोपण अभियान के माध्यम से संगठन अपनी मांग को मजबूती से उठा रहा है। कहा कि पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा का आधार है, इसलिए सरकार को इसे शीघ्र लागू करना चाहिए। इस दौरान सीपी यादव, सुनील सिंह, अभय चौहान, ओंकारनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें