आजमगढ़। मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार चार रंग के मतपत्र रहेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतपत्र सफेद, ग्राम प्रधान का हरा, बीडीसी का नीला और जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी रंग का है ताकि मतदाताओं को सहूलियत मिल सके। उन्हें प्रत्याशियों का चुनाव करने में दुविधा न हो।
सभी पदों के बैलेट पेपर का रंग अलग-अलग रहेगा। प्रत्याशी भी मतदाताओं को बेहतर तरीके से मतपत्र के रंग व चुनाव चिह्न के बारे में बता सकेंगे। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद में चार रंग वाले मतपत्र भेजे गए थे। इस बार चारो पदों पर प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए आयोग की ओर से एक करोड़ से ऊपर भेजा जा रहा है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि चार पदों के लिए चुनाव कराने के लिए चार रंग के मतपत्र रहेंगे। जिससे मतदाताओं को पहचानने में परेशानी न हो। आयोग की ओर से जिले के लिए मतपत्र आवंटित कर दिए गए हैं जो जल्द ही जिले में आ जाएंगे।