फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु का हुआ आगमन, जगमगा उठे चर्च

विज्ञापन
क्रिसमस के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित चर्च को सजाया गया। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। यीशु का आधी रात को जन्म हुआ। उसके बाद खुशियों की झड़ी लग गई। क्रिसमस को लेकर होली ट्रिनिटी चर्च सहित सभी चर्चों की सजावट गई है। शहर के सभी चर्च में मध्य रात्रि में व कल सुबह प्रार्थना का आयोजन होगा।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मसीही विश्वासियों द्वारा कैरल गीत गाया जाएगा। शहर के मॉल में भी क्रिसमस की सजावटदेखने को मिल रही है। क्रिसमस की रौनक से पूरा शहर चमक रहा है।शहर के कुछ प्रमुख मॉल को क्रिसमस के लिए खूबसूरती से सजाया गया है। ये सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सभी लोग यहां आकर सेल्फी ले रहे है। इन सजावट को देखने के लिए मॉल में लोगों की भीड़ काफी संख्या में देखने को मिल रही है। एक प्रकार से ये मॉल लोगो के लिए सेल्फी जोन बन गया है। शहर के सभी प्रमुख मॉल दर्शनस्थल बने हुए हैं। वहीं नगर के मुख्य चौक पर सेंटा क्लाज आदि के कपड़ों और झाकियां सजाने में प्रयुक्त होने वाले सामानों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। हर कोई अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी में जुटा हुआ था। शाम होते-होते खरीदारी पूरी कर लोगों प्रभु यीशु के आगमन का इंतजार करने लगे। एससी लाल प्रभारी पुरोहित होली ट्रिनिटी चर्च ने बताया कि सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसके बाद लोग एक दूसरे को बधाई देंगे।फिर अन्य कार्यक्रम आयाजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें