अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट बिग्रेड के तत्वावधान में गुरुवार को सठियांव विकास खंड के शाहगढ़ जमुड़ी स्थित दो विद्यालयों में नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा 500 बच्चों के दांतों का परीक्षण कर डाबर लाल दंतमंजन का वितरण किया गया।
अमर उजाला, डाबर रेड पेस्ट बिग्रेड और आजमगढ़ डेंटल हास्पिटल की टीम ने गुरुवार को एमए सेंट्रल पब्लिक स्कूल और आजाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल जमुड़ी शाहगढ़ में दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा. वेद प्रकाश सिंह, डा. मोहम्मद सिद्दीकी, डा. उबैद और फहीम अहमद की टीम ने बच्चों को दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए।
चॉकलेट, आइसक्रीम आदि खाना दांतों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है। मसूड़ा स्वस्थ रखने के लिए मुंह की सफाई अच्छी तरह से करनी चाहिए। रोज दो बार ब्रश करना चाहिए। कहा कि बच्चों को अपने दांतों का खुद भी ख्याल रखना होगा नहीं तो दांत अभी से खराब हो जाएंगे।
रोजाना दांतों को एक बार फ्लश भी करें। समय-समय पर डेंटिस्ट से चेकअप भी कराते रहना चाहिए। यदि मसूड़े लाल होकर फूल गए हों या उनसे खून निकलता हो तो ऐसे संक्रमण के कारण हो सकता है। हमेशा नरम ब्रिस्टल वाले टूथब्रश का प्रयोग करना चाहिए।
डॉक्टरों ने बच्चों को डाबर कंपनी की ओर से पेस्ट और अमर उजाला की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए गए। इस मौके पर एमए सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद असद, आजाद ममोरियल पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य सुदर्शन चौहान, शशिकांत आदि थे।