फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: काॅलेज में अवैध निर्माण को एडीए ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रैदोपुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे अनधिकृत निर्माण को बुधवार को एडीए ने सील कर दिया। भवन को सील करने के बाद अधिकारियों ने निर्माणकर्ताओं को दोबारा निर्माण करने पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एडीएम सचिव राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को क्षेत्रीय अवर अभियंता की रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी व्यक्तियों ने पहले बने 10x10 फीट शटरयुक्त कमरे व दुकान के सटे पुराने ढांचे को ध्वस्त कर लगभग 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में कॉलम, चिनाई और नया गेट बना रहे थे। प्राधिकरण की रोक के बावजूद निर्माण कार्य जारी था। इसे अब सील कर दिया गया है। साथ ही दोषियों को चेतावनी दी गई कि सील तोड़ने या निर्माण जारी रखने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें